जीतने का हुनर जो पूछा मैंने
उसने तलवार थमा दी
वो मजहब सिखाने आया था
मैंने भी, मोहब्बत सीखा दी.
Wednesday, January 8, 2020
Monday, November 4, 2019
तुम बहुत कम दिखती हो.
तुम बहुत कम दिखती हो.
खिली धुप में
खुले आसमान में
उड़ती हो
तितली हो
या बादल हो
बेपरवाह हो
खिलखिलाती हो
रुलाती हो
कुछ नया
रोज सिखाती हो
कहा हो आजकल
तुम कम दिखती हो
ऐ जिंदगी
बहुत ढूंढा तुम्हे
तुम थोड़ा कम ही मिलती हो।
आजकल बहुत कम दिखती हो.
खिली धुप में
खुले आसमान में
उड़ती हो
तितली हो
या बादल हो
बेपरवाह हो
खिलखिलाती हो
रुलाती हो
कुछ नया
रोज सिखाती हो
कहा हो आजकल
तुम कम दिखती हो
ऐ जिंदगी
बहुत ढूंढा तुम्हे
तुम थोड़ा कम ही मिलती हो।
आजकल बहुत कम दिखती हो.
Sunday, September 22, 2019
तेरा चेहरा
कुछ चेहरे ऐसे है, जैसे मुझे पहचान देते है।
चलो इस गुफ्तगू को थोड़ा आराम देते है।
हर वक्त ये ख़ामोशी, मुक्कमल नहीं होती।
वो खुदा बन ही गया है, चल अजान देते है।
इस आदमखोर दुनिया से, कब तलक डरेंगे हम।
इस खूबसूरत रिश्ते को अब, एक मचान देते है।
तुम्हारा अक्सर वो नशीली सी भारी आवाज़ से कहना
हम जा रहे है राहुल।
दिल बैठ जाता है , हम भी जान देते है।

Tuesday, September 17, 2019
I Will Remember You!
In moments just before goodbye, what's to ask, what's there to know?
Why let my thoughts sully your mood and spoil your show?
Words, stories, feelings, my life's replete
As I sift through my memories, which to kill, which to let defeat?
Standing at the crossroads, which path should this traveler take?
Your footsteps matched mine till now, now of this what should I make?
The courage you seeped me in, the brave dreams I could dream
Impossible without you, without the light that you beam
Somewhere will our paths ever cross, I allow myself to think
Memories come rushing, taking me to the brink!

Labels:
crossroad,
goodbye,
moments,
thoughts
0
comments
Wednesday, August 21, 2019
मोहम्मद जहूर खय्याम
मोहम्मद जहूर खय्याम - को एक ही तरह से विदाई दी जा सकती है.
सुकून से आज रात्रि को बालकनी में बैठा जाये, नितांत अपने साथ, चारो तरफ घुप्प अँधेरा हो और थोड़ी दूर से मद्धम आवाज़ में "फिर छिड़ी रात बात फूलों की" सुना जाये।
जैसे जैसे रात गहरी होगी, आँखों में नींद की झपकियाँ दस्तक देगी और दिन के उजाले का उथलापन, गहन अँधेरा का सुकून उजागर करेगा। दिलो दिमाग गहरी प्यास लिए जब निशब्दता में व्याप्त सुकून की गोद में आसरा तलाशेगा और शायद उमराव जान अपनी आँखों की मस्ती लेके याद आये। कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है, अपने वक्त में खींच कर लेके जायेगा और पूछेगा : ऐ दिल-ए-नादां तुझे हुआ क्या है?
फिर एक गहरी शांति दिमाग से उतरती हुई दिल तक जाएगी और आत्मा को हील करेगी, एक गहरी नींद अपने आगोश में ले लेगी।
मोहम्मद जहूर खय्याम - को सिर्फ इसी तरह से विदाई दी जा सकती है.

Subscribe to:
Posts (Atom)