"

Save Humanity to Save Earth" - Read More Here


Protected by Copyscape Online Plagiarism Test

Tuesday, April 6, 2021

इंसान

शेर पूरा शेर होता है 

बकरी पूरी तरह से बकरी 

एक कुत्ता १००% कुत्ता होता है 

और एक गधा % भी कम गधा नहीं


ये बीमारी सिर्फ इंसानो के साथ होती है 

शेर बनने के जुमले में 

अक्सर भेड़िये का रूप ले लेता है 

या फिर बकरियों की तरह 

मै मै मै - मेरा - मिमियाता है 


कुत्ते से इंसानो को नहीं तोलूँगा 

वफ़ादारी - खैर छोड़ो 

और गधा ?

उसकी अपनी एक मासूमियत है


इंसान पूरा नहीं जन्मता 

बल्कि जन्म के बाद 

पूरा बनने की कोशिश कर सकता है  

धर्म , भगवान , साहित्य , कविता , भाव , ध्यान

परमार्थ , धन्यभाव और सबसे ऊपर 

निस्वार्थ प्रेम 

उसी जीवन सुख को पाने के प्रयास है 

जो इंसान को इंसान के रूप में 

पूर्ण करने में सार्थक होता है।