"

Save Humanity to Save Earth" - Read More Here


Protected by Copyscape Online Plagiarism Test

Sunday, April 17, 2022

एक दोस्त का होना

जिंदगी का एक गणित

समझते समझते 

इतनी देर हो जाती है कि 

दुनिया अक्सर हमें 

इंसान से पहले 

क्या क्या बना जाती है  


जबकि जब भी एक दोस्त साथ होता है 

तो हम दो हो जाते है 

और हमारे हिस्से की सारी समस्याएं 

आधी 

इतना छोटा सा गणित 

अक्सर सियासतों का 

भूगोल और रसायन बदल देता है 


और उसकी एक ही कोशिश होती है 

इंसान इंसान बन पाए 

ना ही दोस्त।


जबकि जब भी एक दोस्त साथ होता है 

तो हम दो हो जाते है 

और हमारे हिस्से की सारी समस्याएं 

आधी।  

No comments:

Post a Comment

Do leave your mark here! Love you all!